जबलपुर: पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने पाटन का वार्षिक तो कटंगी कटंगी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हवालात, मालखाना, जप्ती माल, आम्र्स एम्यूनेशन, राईट ड्रिल सामग्री, संधारित किये जाने वाले रजिस्टरों को चैक किया।
सीएम हैल्प लाईन एवं जनसुनवाई की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निकाल करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अपराधों की समीक्षा करते हुये विवेचना में लंबित अपराधों के निकाल के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एस.डी.ओ.पी. लोकेश डाबर एवं थाना प्रभारी पाटन गोपिन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
