जमोनिया तालाब पर रेस्क्यू टीमों ने की मॉकड्रिल

सीहोर। मंगलवार दोपहर लगभग एक बजे जमोनिया तालाब के पास मौजूद लोगों में उस समय हड़कंप मच गया. जब तालाब में एक व्यक्ति के डूबने की सूचना फैल गई. वहीं तालाब के दूसरे छोर पर बने एक छोटे टापू पर कुछ लोगों के फंसे होने की खबर से स्थिति और गंभीर हो गई. इस घटना की सूचना लोगों ने तत्काल प्रशासन को दी. सूचना मिलते ही कलेक्टर बालागुरू के, एसडीईआरएफ, एनडीआरएफ एवं होमगार्ड की संयुक्त रेस्क्यू टीमें तत्काल मौके पर पहुंची. डीप डाइविंग तकनीक का उपयोग करते हुए पानी में डूबे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला गया. वहीं टापू पर फंसे लोगों तक मोटर बोट के माध्यम से पहुंचकर उन्हें लाइफ जैकेट पहनाई गई और सुरक्षित किनारे तक लाया गया. दरअसल यह पूरा घटनाक्रम शासन के निर्देशानुसार बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित वृहद मॉक ड्रिल का हिस्सा था. इस मॉक ड्रिल में जल आपदा से निपटने की विभिन्न तकनीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया.

 

Next Post

डबरा के युवक की नरवर में संदिग्ध मौत

Wed Feb 11 , 2026
शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली सिंध नदी के पुल पर डबरा के रहने वाले युवक का शव मिला हैं वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर 3 से 4 लोग आये और जबरन मेरे पति को ले गये। जिसके बाद मैंने अपने पति को […]

You May Like