डबरा के युवक की नरवर में संदिग्ध मौत

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली सिंध नदी के पुल पर डबरा के रहने वाले युवक का शव मिला हैं वहीं मृतक की पत्नी ने बताया कि घर पर 3 से 4 लोग आये और जबरन मेरे पति को ले गये। जिसके बाद मैंने अपने पति को फोन किया,लेकिन उनका फोन बंद आने लगा। जिसके हमें सूचना मिली कि पति का शव नरवर की सिंध नदी के पुल के ऊपर मिला हैं और साथ ही उन्हीं 4 लोगों ने पति की वीडियो बनाई और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार बारोल डबरा देहात ग्वालियर के रहने वाले मृतक गुलशन जाटव के भाई अरविंद जाटव ने बताया कि रात करीब 9 बजे गुलशन को उसके परिचित सरमन कुशवाह, रवि कुशवाह, राकेश कुशवाह और हरविंदर सिंह सरदार घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद देर रात परिजनों को सूचना मिली कि गुलशन की हत्या मगरौनी रोड स्थित सिंध नदी के पुल पर कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहले डबरा देहात थाने पहुंचे और फिर नरवर थाने आए, जहां उन्हें गुलशन की मौत की पुष्टि की गई। परिजनों के बयानों और प्राथमिक साक्ष्यों के आधार पर नरवर पुलिस ने चारों संदेही आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

Next Post

सामूहिक विवाह सम्मलेन सभी समाज के लिए जरूरी

Wed Feb 11 , 2026
सीहोर। स्थानीय अल्लाहदाखेड़ी स्टेडियम में कलचुरी समाज के 13 वें निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में 23 जोड़ों ने सात फेरे लिए. सम्मेलन में जिले व प्रदेश के अलावा अन्य राज्य के भी जोड़े शामिल हुए. समाज के स्वजातीय बंधुओं के बीच 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. सम्मेलन विधि विधान […]

You May Like