ग्वालियर। एजी ऑफिस के समीप स्थित मदरसा पर मध्य प्रदेश बाल आयोग और सीडब्ल्यूसी ने छापा डाला है। मदरसा से 24 बच्चो का रेसक्यू किया गया है। यहां से एक बालक के गायब होने की सूचना है। मदरसे के बाहर भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
जबलपुर। गोलबाजार में बिजली विभाग के कॉम्पैक्ट सबस्टेशन का ताला खोलकर अंदर से कीमती कॉपर वायर और एमसीबी चोरी कर भाग रहे एक शातिर चोर को बिजली कर्मियों ने घेराबंदी कर रंगे हाथ दबोच लिया। लॉर्डगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। […]