इंदौर: अखंड सौभाग्य की कामना के पर्व हरितालिका तीज की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में जबरदस्त रौनक नजर आ रही है. तीज व्रत कल होने के कारण सोमवार को प्रमुख बाजारों में सुहागिन महिलाएं जमकर खरीदारी करती दिखीं.
महिलाएं पूजा सामग्री, फल-सब्जियां, फूल-मालाएं, नए वस्त्र और आभूषणों की खरीद में व्यस्त रहीं. जगह-जगह फुटपाथ बाजारों में पूजन सामग्री के साथ-साथ मौसमी सब्जियां और फूल बेचने वालों की भी भीड़ रही.
