दुकान की दीवाल काट घुसे चोर, गोदाम का ताला चटकाया, नगदी समेत लाखों का माल पार

जबलपुर:शहर में बेलगाम हो चुके चोरों ने विजय नगर में जहां चोरों ने एक हार्डवेयर दुकान की मजबूत दीवार में बड़ा छेद कर नकदी और कीमती मशीनें पार कर दीं, वहीं संजीवनीनगर में एक टेंट हाउस के गोदाम से नगदी सहित कीमती लाइटिंग और ऑटो की बैटरी चोरी कर ली। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार विजय नगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी हाट बाजार स्थित एक हार्डवेयर दुकान में शातिर चोरों ने बकायदा दीवार में सेंध लगाकर चोरी की। दुकान संचालक साहिल शाह (25) निवासी शीतलपुरी कॉलोनी रोज की तरह बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन जब वे 11:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए।

दुकान के पीछे की दीवार में एक बड़ा होल बना हुआ था और गल्ले में रखे नगद 92 हजार रुपये, एंगल, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, मार्बल कटर, कॉपर वायर का बंडल और कटिंग व्हील की पेटी गायब थी। चोरी की दूसरी वारदात संजीवनीनगर थाना अंतर्गत रुद्राक्ष पार्क के पीछे किराये के एक गोदाम में हुई।
संजय मिश्रा (31) निवासी छोटा जैन मंदिर के पास, गढ़ा टेंट हाउस और फ्लावर डेकोरेशन का काम करते हैं। रुद्राक्ष पार्क के पीछे स्थित उनके गोदाम में कर्मचारी विपिन पटेल रहता है। बीती रात विपिन गोदाम में 30 हजार रुपये रखकर अपने घर चला गया था। अगले दिन जब वह वापस लौटा, तो ताला टूटा मिला। गोदाम में रखे नगद 30 हजार रुपये, ऑटो की बैटरी और एलईडी लाइट का सामान सामान गायब था।

Next Post

अचानक कार का गेट खुलने से टकराई बाइक, मुंशी घायल

Thu Jul 9 , 2026
जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत जीएस कॉलेज के सामने सड़क पर खड़ी कार के चालक ने बिना देखे अचानक गेट खोल दिया, जिससे टकराकर बाइक सवार मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, […]

You May Like