अचानक कार का गेट खुलने से टकराई बाइक, मुंशी घायल

जबलपुर: सिविल लाइन थाना अंतर्गत जीएस कॉलेज के सामने सड़क पर खड़ी कार के चालक ने बिना देखे अचानक गेट खोल दिया, जिससे टकराकर बाइक सवार मुंशी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, नवयुग कॉलेज के पास सिविल लाइन निवासी संदीप कुमार ठाकुर (49) महाधिवक्ता कार्यालय हाईकोर्ट में मुंशी हैं।

वह बीती रात ऑफिस का काम निपटाकर अपनी मोटर साइकिल से घर लौट रहे थे।जैसे ही वह जीएस कॉलेज के सामने पहुंचे, रोड पर खड़ी एक सफेद रंग की कार क्रमांक एमपी 20 बीए 0935 के चालक ने घोर लापरवाही बरतते हुए अचानक कार का गेट खोल दिया। संदीप संभल नहीं पाए और उनकी बाइक सीधे कार के गेट से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। इस हादसे में उनके सिर, सीना, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

Next Post

मंदिर जा रही महिला से चेन लूट, पीछा करने पर बदमाशों ने हथियार दिखाकर धमकाया

Thu Jul 9 , 2026
इंदौर: राजमोहल्ला क्षेत्र में सुबह जैन मंदिर दर्शन के लिए पैदल जा रही एक महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सोने की चेन लूट ली. वारदात के बाद आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन आरोपियों ने हथियार दिखाकर उन्हें धमका दिया और फरार हो गए. पुलिस […]

You May Like