भीम कुंडी घाट पर मिली महिला की लाश

जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत पड़रिया में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सुबह महानदी के भीम कुंडी घाट पर एक अज्ञात महिला का शव पानी में उतराता हुआ पाया गया। सुबह-सुबह नदी किनारे शव मिलने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे ग्राम पड़रिया के सरपंच ब्रज बहादुर चौधरी ने नदी के पानी में एक शव को उतराते हुए देखा। उन्होंने तुरंत कुंडम पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच है। प्रथम दृष्टया शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने उपस्थित लोगों की मौजूदगी में शव का पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान के लिए आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है। साथ ही हाल ही में दर्ज हुई गुमशुदगी की रिपोर्ट भी खंगाली जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की मौत डूबने से हुई है या इसके पीछे कोई अन्य संदेहास्पद कारण है। पुलिस हर एंगल से मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Next Post

विवेक मीणा हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

Tue Sep 1 , 2026
ग्वालियर: शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को हुए सनसनीखेज विवेक मीणा हत्याकांड में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात शंकरपुर स्टेडियम इलाके में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, […]

You May Like