विवेक मीणा हत्याकांड के दो आरोपी पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार

ग्वालियर: शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 27 अगस्त को हुए सनसनीखेज विवेक मीणा हत्याकांड में ग्वालियर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीती रात शंकरपुर स्टेडियम इलाके में घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ गुर्जर घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्याकांड के आरोपी शंकरपुर स्टेडियम क्षेत्र में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बहोड़ापुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी काउंटर फायरिंग की, जिसमें मुख्य आरोपी सौरभ गुर्जर के पैर में गोली लग गई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल सौरभ गुर्जर को दबोच लिया, जबकि उसका साथी राहुल गुर्जर भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। देर रात करीब 2:30 बजे हुए इस एनकाउंटर के बाद घायल आरोपी सौरभ गुर्जर को उपचार के लिए जयरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे आरोपी राहुल गुर्जर को पूछताछ के लिए बहोड़ापुर थाने लाया गया है।
गौरतलब है कि 27 अगस्त की रात आनंद नगर चौपाटी पर विवेक मीणा की तीन आरोपियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस मामले में तीसरा आरोपी लाल अग्रवाल अभी भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एनकाउंटर की इस कार्रवाई से शहर में पुलिस की सक्रियता की चर्चा है।

इनका कहना है..
पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Next Post

वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति की सराहनीय पहल

Tue Sep 1 , 2026
दमोह। शहर के पुराना थाना स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गौ हॉस्पिटल में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। समिति की पूरी टीम घायल, बीमार गायों के इलाज के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है ।सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे रनेह से […]

You May Like