माॅस्को, 19 अगस्त (वार्ता) दक्षिण-पश्चिमी रूसी शहर वोल्गोग्राद में गिराए गये यूक्रेनी ड्रोन के मलबे से एक अस्पताल और एक तेल रिफाइनरी में आग लग गयी। क्षेत्रीय गवर्नर आंद्रे बोचारोव ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
श्री बोचारोव ने टेलीग्राम पर कहा, ”रूसी सेनाओं ने वोल्गोग्राद पर एक बड़े ड्रोन हमले को विफल कर दिया। शहर के दक्षिणी हिस्से में ड्रोन के टुकड़ों से अस्पताल संख्या 16 की इमारत की छत और एक स्थानीय तेल रिफाइनरी में आग लग गई।”
उन्होंने आगे कहा, ”अग्निशमन कर्मी घटनास्थल पर हैं और आग पर काबू पाने का काम कर रहे हैं।” प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Next Post
पुतिन, ट्रम्प ने रूस-यूक्रेन प्रतिनिधिमंडलों के बीच बातचीत जारी रखने का किया समर्थन
Tue Aug 19 , 2025
मास्को 19 अगस्त (वार्ता) रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों के बीच सीधी बातचीत जारी रखने का समर्थन किया है। श्री पुतिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्हाइट हाउस में यूक्रेन के […]

You May Like
-
1 year ago
तुर्की में आईएस का एक सदस्य गिरफ्तार
-
2 weeks ago
4 साल से फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार
-
1 year ago
दीवार गिरने से एक बुजुर्ग दंपति की मौत
