दमोह। शहर के पुराना थाना स्थित वैष्णवी निस्वार्थ गौ हॉस्पिटल में वैष्णवी निस्वार्थ गौ सेवा समिति विगत कई वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। समिति की पूरी टीम घायल, बीमार गायों के इलाज के लिए हमेशा 24 घंटे उपलब्ध रहती है ।सोमवार-मंगलवार की रात करीब 2 बजे रनेह से एक जली हुई गौ माता और उसकी बछिया को गंभीर हालत में गौ हॉस्पिटल लाया गया।जानकारी मिलते ही दीपक नेमा, सत्यम नेमा और उनकी पूरी टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया।
टीम ने हल्दी, चूना पेस्ट, आटा, एलोवेरा और फिटकरी को मिलाकर विशेष पेस्ट तैयार किया और उसे गौ माता के जले हुए हिस्सों पर लगाया। साथ ही एंटीबायोटिक इंजेक्शन भी लगाए गए।सेवा दल ने बताया कि उपचार के बाद अब गौ माता को काफी राहत है। उसकी बछिया भी कुछ जगहों पर जल गई थी, जिसे भी पेस्ट लगाकर उपचार किया गया है। दोनों अब बहुत राहत महसूस कर रही हैं।
