जबलपुर: अधारताल एवं रांझी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने जमकर उपद्रव मचाया। पथराव, तोडफ़ोड़ करने के साथ मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।अधारताल पुलिस ने बताया कि पुरूषोत्तम यादव 56 वर्ष निवासी न्यू कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पत्नी सविता यादव के साथ रिश्तेदारी में पुराना कंचनपुर जा रहे थे, जैसे ही पोस्ट आफिस के पास पहुॅचे, अभिषेक यादव, अल्ताफ अपने एक साथी के साथ उसका आटो रोककर नशा करने के लिये रूपयो की मांग करने लगा, उसने मना किया तो अभिषेक ने हाथ मुक्को से मारपीट किये एवं आटो मे तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।
इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि बिलपुरा निवासी कलावती ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अभिषेक भूमिया ने अवैध रूपए की मांग की न देने पर अपने साथियों के साथ मारपीट की। पथराव करते हुए वाहनों में तोडफ़ोड़ की। वारदात सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई। स्थनीयजनों की मदद से अभिषेक को पकड़ लिया गया जिसकी रहवासियों ने धुनाई कर दी जबकि उसके साथी भाग गए । मामले की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मारपीट, अवैध वसूली समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
