
झाबुआ। ट्रेफिक पुलिस प्रभारी कमल मिंदल ने बताया कि 10 दिसंबर, बुधवार शाम को शहर में ड्यूटी के दौरान उन्हें मोटरसाईकिल दुर्घटना में एक घायल व्यक्ति दिखाई दिया, जो दर्द से कहराने पर ट्रेफिक पुलिस की टीम ने घायल व्यक्ति की मद्द कर तत्काल यातायात पुलिस के मोबाईल वेन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया और उसका समुचित उपचार करवाकर भर्ती करवाया। उक्त कार्य में ट्रेफिक पुलिस के अमले का सराहनीय सहयोग रहा। ट्रेफिक पुलिस द्वारा पेश की गई मानवता की इस मिसाल की सराहना की गई है। वहीं परिजनों ने भी ट्रेफिक पुलिस को इस हेतु धन्यवाद दिया।
