क्लॉथ एसोसिएशन मुरार ने मनाया दीवाली मिलन

ग्वालियर। क्लॉथ एसोसिएशन मुरार का दीपावली मिलन समारोह कृष्ण वाटिका, मुरार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अथिति स्वामी ऋषभ देवानंद महाराज, आदर्श गोशाला थे। स्वामी को संस्था के अध्यक्ष श्याम दुबे ने माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। विशिष्ट अतिथि प्रवीण अग्रवाल अध्यक्ष मध्य प्रदेश चेम्बर ऑफ़ कॉमर्श ने स्वामी देवानंद महाराज का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। सभी अतिथियों ने एवं क्लॉथ एसोसिएशन के सदस्यो ने माला पहनाकर स्वामी जी का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर अतिथियों मे सतीश सिकरवार बिधायक, जय प्रकाश राजोरिया जिलाध्यक्ष भाजपा, मुन्ना लाल गोयल पूर्व विधायक, ब्रजेश दुबे नारायण अग्रवाल पूर्व मंडल अध्यक्ष, अशोक जैन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा, रुपेश दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता. प्रतिक जैन (लालू) मुकेश दूबे मंडल अध्यक्ष संजय मंगल अध्यक्ष सराफा एसोसिएशन, विनोद शर्मा , गिर्राज कँसाना पार्षद, मीडिया प्रभारी पंकज पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लॉथ एसोसिएशन के महामंत्री गौरब जैन ने एवं आभार संदीप अग्रवाल ने किया।

Next Post

किसान ने पूछा 15 साल का हिसाब तो भड़क गए पूर्व मंत्री लाखन सिंह

Fri Oct 31 , 2025
ग्वालियर। बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसल के कारण किसान परेशान हैं. भितरवार इलाके में पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव इस क्षेत्र में खराब हुई धान की फसल का जायजा लेने पहुंचे थे. इस दौरान भाजपा विधायक मोहन सिंह राठौड़ के एक समर्थक किसान से उनका विवाद हो गया. इस […]

You May Like