ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

सिंगरौली। कोतवाली क्षेत्र बैढ़न अंतर्गत नौगढ़ कन्वेयर बेल्ट के पास शनिवार व रविवार की मध्य रात लगभग 11:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

मृतक की पहचान आर्यन बियार पिता रमेश बियार उम्र 19 वर्ष निवासी बीना के रूप में हुई है। वह इन दिनों अपनी ससुराल ग्राम खुटार आया हुआ था। जहां बीते दिन शनिवार की देर रात वह मोटरसाइकिल से वापस लौट रहा था, तभी नौगढ़ पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल खुटार चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों की मदद से घायल युवक को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। युवक की असमय मृत्यु से परिवार एवं ससुराल पक्ष में गहरा शोक व्याप्त है।

Next Post

भोजपुर मंदिर में रील बनाने को लेकर विवाद, कैमरे में कैद हुई बदसलूकी

Sun Mar 1 , 2026
रायसेन। रायसेन जिले के विश्व प्रसिद्ध भोजपुर शिव मंदिर में वरमाला की रील बनाने को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। मंदिर परिसर में रस्म निभाने से रोकने पर सिरोंज निवासी एक युवक और सुरक्षा गार्ड के बीच तीखी बहस हो गई। सुरक्षा गार्ड ने मंदिर के नियमों का […]

You May Like