जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत लम्हेटाघाट निवासी बुजुर्ग महिला के फिंगर प्रिंट्स का गलत इस्तेमाल करते खाते से अनाधिकृत रूप से 2 लाख 11 हजार रूपये निकाल लिए गए। मामले में पुलिस ने कियोस्क संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है ।पुलिस के मुताबिक अल्लू बाई चक्रवर्ती पति स्व. संतोष चक्रवर्ती 50 वर्ष निवासी लम्हेटाघाट वार्ड नं. 14 थाना भेडाघाट ने शिकायत की कि उसका बचत खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कियोस्क भेडाघाट चौराहा में हैं.
कियोस्क संचालक बसंत बर्मन द्वारा उसकी जमा राशि से 2 लाख 11 हजार रूपये अनाधिकृत रूप से निकाल लिये गये। जांच पर पाया गया कि बसंत बर्मन के द्वारा श्रीमति अल्लू बाई के स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच भेड़ाघाट स्थित खाता से बिना अनुमति के अनाधिकृत रूप से धोखाधड़ी करते हुये श्रीमति अल्लू बाई के फिगर प्रिंट्स का गलत इस्तेमाल करते हुए 2 लाख 11 हजार रूपये अपने निजी बैंक खाते में ट्रांसफर करवाये है।
Next Post
संदीपा धर ने ‘चुंबक’ की शूटिंग पूरी की
Wed Mar 4 , 2026
मुंबई, 04 मार्च (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने अपनी आगामी ओटीटी सीरीज़ ‘चुंबक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। संदीपा ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस के साथ साझा की है। साथ ही पोस्ट के माध्यम से इस प्रोजेक्ट की शूटिंग खत्म होने की खुशी […]

You May Like
-
5 months ago
सडक़ पर लेटकर पूर्व चेंबर अध्यक्ष ने जताया विरोध
-
2 months ago
कलेक्टर और निगमायुक्त ने की विकास कार्यों की समीक्षा