
पेटलावद. नगर के पेटलावद-थांदला मुख्य मार्ग पर लोडिंग वाहनों के नाम पर सवारी ढोने वाले वाहनों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है।
छोड़ने-लेने वाले वाहनों को भी सड़क पर रुकने के लिए जगह नहीं मिलती। कई बार छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में भी परेशानी होती है। भोजनालय संचालक भूपेंद्र राठौड़ ने बताया कि रोजाना वाहन चालकों और स्थानीय लोगों के बीच विवाद की स्थिति बनती है। इन वाहनों के लिए अलग स्थान तय किया जाना चाहिए।
श्रद्धांजलि चौक से थांदला की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही मालवाहक वाहन कतारबद्ध खड़े हो जाते हैं, जिससे आसपास की कॉलोनियों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। न्यायालय, नीलकंठ कॉलोनी, दामोदर कॉलोनी और माधव कॉलोनी से मुख्य मार्ग पर निकलने वाले रास्ते इन वाहनों के
कारण अक्सर बाधित रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल बसों और बच्चों को
सरिता राठौड़ ने बताया कि घर के बाहर छोटी दुकान से परिवार का गुजारा होता है, लेकिन सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और भारी वाहनों के कारण ग्राहकों को भी परेशानी होती है। गौरव कटारिया, महेश राठौड़, भरत मुलेवा, नीलेश यादव और गिरीश
जैन सहित अन्य नागरिकों ने प्रशासन से नियमित कार्रवाई कर सड़क को अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से मुक्त कराने की मांग की है।
समन्वय का अभाव है
इस समस्या का समाधान नगर परिषद और पुलिस के संयुक्त प्रयास से ही संभव है, लेकिन समन्वय का अभाव है। – अनुरक्ति सबनानी, एसडीओपी पेटलावद
जल्द ही कार्रवाई करेंगे
ऐसे वाहनों के लिए अलग स्थान चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के लिए जल्द ही संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई की जाएगी। -राहुल वर्मा, सीएमओ पेटलावद
