ग्वालियर जिले के शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होगी

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में बायोमेट्रिक पद्धति से उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था लागू होगी । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति पर विशेष जोर है। इसलिए शासकीय कार्यालयों में पूरी गंभीरता के साथ यह व्यवस्था बनाएं। इस आशय के निर्देश कलेक्टर रुचिका चौहान ने जिले में संचालित विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुखों को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि शासकीय सेवक निर्धारित समय पर कार्यालय पहुँचें और जनता को समय पर सेवाएं मिल सकें। बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू होने से कार्यालयों में अनुशासन सुदृढ़ होगा और कार्य संस्कृति में सुधार आएगा।

कलेक्टर ने कहा कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिन कार्यालयों में अभी तक यह व्यवस्था स्थापित नहीं हुई है, वहां शीघ्र बायोमेट्रिक मशीनें लगवाई जाएं। इस प्रणाली से कर्मचारियों की उपस्थिति का सटीक एवं पारदर्शी रिकॉर्ड रखा जा सकेगा

Next Post

फिट लग रहा हूं ना…, NSG कमांडोज के बीच पहुंचे धोनी, बंदूक पकड़कर किया ऐसा मजाक

Tue May 19 , 2026
आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एनएसजी कमांडोज के साथ दिखाई दे रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में अब तक स्टार खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर नहीं […]

You May Like