
उज्जैन। आज विजयदशमी महापर्व के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर के शिखर पर तहसील की ओर से ध्वजा आरोहण किया गया।
ध्वजा का पूजन महानिर्वाणी अखाड़ा श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत विनीत गिरी महाराज द्वारा सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्री महाकालेश्वर का जयघोष किया और धर्म-परंपरा के इस पावन उत्सव के साक्षी बने।
