दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहा ट्रेक्टर पलटा, दो घायल 

सीधी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ट्रेक्टर के पलटने से दो श्रद्वालु घायल हो गये। घायलों को वहां से गुजर रहे जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर करीब दो बजे सोन नदी कोलदहा घाट में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन उपरान्त वापस लौट रहे विश्वकर्मा परिवार के श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर ग्राम बढ़ौरा , सेमरिया मोड़ के पास अकौरी में अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह चुरहट से वापस सीधी आते वक्त मौके स्थल पर पहुंचकर चोटिलों से भेंट की एवं स्थिति का जायजा लिया। घटना में घायल दो व्यक्तियों को अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल सीधी पहुंचाकर उपचार की समुचित व्यवस्था कराई।

इनका कहना है-

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के पश्चात ट्रेक्टर में लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रेक्टर आज दोपहर करीब 2 बजे अनियंत्रित होकर अकौरी में पलट गया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

केदार परौहा, थाना प्रभारी सेमरिया

Next Post

हर बुराई पर विजय पाने का लें संकल्प

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर. विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय और शक्ति की साधना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम की गाथा और महिषासुर मर्दिनी की परंपरा से प्रेरणा लेकर […]

You May Like

मनोरंजन