इंदौर: ग्राम सातमील क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई. प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.मामला खुडैल थाना क्षेत्र का है. करीब 5 बजे सुदर्शन पल्सेस एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड की निर्माणाधीन बिल्डिंग, जो नायरा पेट्रोल पंप के पास ग्राम सातमील में स्थित है, वहां चौथी मंजिल पर काम कर रहा एक मजदूर अचानक नीचे गिर गया, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जांच में सामने आया कि मजदूरों से बिना आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए कार्य कराया जा रहा था. लापरवाही को हादसे का कारण माना है. मामले में सुदर्शन पल्सेस एंड रियल एस्टेट प्रा.लि. के प्रोपराइटर परेश गुप्ता निवासी बैकुंठ धाम कॉलोनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.
Next Post
पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ यादव
Mon Mar 2 , 2026
भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को सुबह जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, ईदगाह हिल्स पहुंचकर चंदेरी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने […]
