पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ यादव

भोपाल: सीएम डॉ मोहन यादव ने आज सोमवार को सुबह जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, ईदगाह हिल्स पहुंचकर चंदेरी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में विस्तृत चर्चा की और आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर संभव सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने राजकुमार सिंह यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।इस दौरान अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को उपचार की प्रगति से अवगत कराया।

Next Post

होलिका दहन पर सीएम डॉ यादव ने दीं शुभकामनाएं, सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर किया नमन

Mon Mar 2 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने होलिका दहन के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि होलिका दहन की पवित्र अग्नि में हम सभी नकारात्मक तत्वों को समर्पित कर जीवन में मंगल और शुभता का आशीर्वाद प्राप्त […]

You May Like

मनोरंजन