
सिंगरौली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिवसीय प्रवास पर आज शनिवार को दोपहर बाद बैढ़न पहुंचे, जहां बिलौंजी एनसीएल ग्राउंड में 11 करोड़ 55 लाख रूपये की लागत से मंजूर आधुनिक स्पोस्र्ट्स कॉम्पलेक्स का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सम्पतिया उईके, राज्यमंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री द्वारा कुल 513 करोड़ रूपये के विभिन्न कार्यो का भूमि पूजन एवं लोकार्पण के साथ प्रधानमंत्री योजना व सामाजिक, सुरक्षा, पेंशन योजना के हितग्राहियों को राशि अंतरण किया गया।
एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण एवं प्रधानमंत्री उज्जवला योजना व सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को राशि का अंतरण करते हुये कहा कि सिंगरौली की पहचान केवल कोयले से ही नही, अब तो सिंगरौली में सोने की खदान भी हो गई है। अब यहां की धरती सोना भी उगलेगी। हमारे के लिए सौभाग्य की बात है कि यहां की धरती सोना उगलेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महाकाल को भी याद की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सिंगरौली में रेल, हवाई जहाज की सुविधाएं हो गई हैं। भविष्य भी आप का और आज भी आप का है। कांग्रेस पर हमला बालते हुये कहा कि कांग्रेस सरकार के दौर को याद करे तो उस दौरान यहां सिंगरौली की सड़को में गड्ढे थे, आवागमन मुश्किल हो गया था। राजधानी तक पहुंचना भी कठिन था। यह बदलते दौर का समय है। बोर्ड की परीक्षा में जिले की पॉच छात्र-छात्रों ने प्रदेश के मैरिट लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। ज्ञान की धरती, विज्ञान की धरती, भविष्य की संभावनाओं की धरती सिंगरौली है।
