सीएम डॉ यादव आज भांडेर किसान सम्मेलन में शामिल होंगे, 62 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शुभारंभ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दतिया जिले के भांडेर में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से 62 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। इसके साथ ही वे शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरण करेंगे, जिससे किसानों और आम नागरिकों को सीधे फायदा मिलेगा।

यह सम्मेलन किसानों के साथ संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस दौरान किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करेंगे।

Next Post

ननि 3938 करोड़ का बजट: हर वार्ड को 50 लाख,इंफ्रास्ट्रक्चर और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

Tue Mar 24 , 2026
भोपाल: नगर निगम परिषद की बैठक सोमवार को आईएसबीटी स्थित सभागार में हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच आयोजित हुई, जहां महापौर मालती राय ने आगामी वर्ष का 3938 करोड़ 45 लाख रुपए का बजट पेश किया. बैठक निर्धारित समय से करीब आधा घंटा देरी से शुरू हुई और शुरुआत […]

You May Like