
भिंड। भिंड में एक लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। युवक फूप कस्बे में चार दिन से लापता था।परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। भिंड जिले के फूप थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक किसान का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान रामप्रताप सिंह भदौरिया पिता जगदीश सिंह (40) के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 21, राम नगर का निवासी था। वह एक सितंबर से घर से लापता था और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे।
