गोविंदा को बप्पा का दर्शन करना पड़ा भारी, को-स्टार के मांग में सिंदूर, सुनीता बोलीं- आसानी से माफ नहीं करती

मुंबई, गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पत्नी सुनीता अब गोविंदा से अलग रहती हैं। इसी बीच वायरल एक वीडियों ने फिर गोविंदा के लिए मुसीबत पैदा कर दी है।

80-90 के दशक के जाने-माने अभिनेता गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आए दिन कोई न कोई ड्रामा लगा रहता है। उनकी पत्नी सुनीता अहूजा ने गोविंदा को लेकर फिर अपनी भड़ास निकाली है।

असल में गोविंदा अपनी फिल्म की को-स्टार और रूमर्ड गर्लफैंड कोमल रानी के साथ लालबागचा राजा का दर्शन करने गए थे। उसी समय की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें कोमल रानी स्वर्णकार की मांग में सिंदूर दिखा, जिसके बाद बवाल मच गया।

गोविंदा को दर्शन करना पड़ा भारी
22 सितंबर को गोविंदा मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। बप्पा के दर्शन में उनके साथ उनकी पत्नी नहीं बल्कि उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार साथ थीं। दोनों ने बप्पा का साथ में दर्शन किया और आरती में भी शामिल हुए।

गौर करने वाली बात 22 सितंबर को ही सुनीता आहूजा गोविंदा के दर्शन के कुछ घंटे पहले दर्शन करके लौटी थी। जब गोविंदा का रानी के साथ वीडियो वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर सवालों की बाढ़ आ गई। सवाल होने लगे, आखिर रानी के साथ गोविंदा का दर्शन क्या इशारा करता है।

रानी के मांग में सिंदूर ने मचाई हलचल
दर्शन करने के दौरान वायरल वीडियो में रानी स्वर्णकार की मांग में लाल रंग के सिंदूर को लोगों ने सीक्रेट शादी से जोड़ना शुरू कर दिया। जब इस मामले पर सुनीता से बात हुई तो उन्होंने बताया इंसान धोखा देता है, जानवर नहीं।

शादी का कोई अफसोस नहीं है
इस प्रकरण के बीच हाल ही में सुनीता ने गोविंदा से अपनी चार दशक पहले हुई शादी को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि गोविंदा से शादी का मुझे कोई अफसोस नहीं है। उन्होंने आगे कहा मेरा पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ था, लेकिन फिर भी मैने गोविंदा से शादी की थी।

सुनीता कहती हैं कि उसके पास जब कुछ भी नहीं था फिर भी मैनें उसे प्यार किया उसका साथ निभाया था। उन्होंने आगे कहा मैं किसी को आसानी से माफ नहीं करती। किसी को एक दो नहीं बल्कि कई मौके देती हूं। उसके बाद भी कोई नहीं सुधरता तो मैं उसे अपनी जिंदगीं से विदा कर देती हूं।

Next Post

एक्टिंग और भरतनाट्यम में दिखाया हुनर, फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली पद्मिनी ने राजनीति में भी आजमाया था हाथ

Thu Sep 24 , 2026
मुंबई, पद्मिनी भारतीय सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और भरतनाट्यम डांसर थीं। उन्होंने ‘मेरा नाम जोकर’ और ‘जिस देश में गंगा बहती है’ जैसी फिल्मों में काम किया। भारतीय सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री पद्मिनी ने अपने शानदार अभिनय और नृत्य से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। 12 जून 1932 […]

You May Like