स्काईहॉप एविएशन को एयर ऑपरेटर प्रमाणपत्र, देश में पहली बार शुरू करेगी वाणिज्यिक सीप्लेन सेवा

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (वार्ता) स्काईहॉप एविएशन को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) से एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट (एओसी) मिल गया है। इसके साथ ही कंपनी देश में पहली बार वाणिज्यिक सीप्लेन संचालन शुरू करने के और करीब पहुंच गयी है। स्काईहॉप एविएशन किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह की बेटी अवनी सिंह की कंपनी है। वाणिज्यिक सी-प्लेन संचालन शुरू करने के लिए इस महीने की शुरुआत में उत्तराखंड के गंगा बैराज और टिहरी झील पर पानी में टेक-ऑफ और लैंडिंग के सफल परीक्षण किये गये थे।

कंपनी की सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उसका उद्देश्य उन क्षेत्रों तक पहुंच में सुधार करना है जहां पारंपरिक हवाई अड्डे बनाना मुश्किल है। पहले चरण में लक्षद्वीप के पांच द्वीपों को आपस में और मुख्य भूमि से जोड़ने की योजना है। संचालन 19-सीटर विमान से शुरू होगा। एयरलाइन देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसे अवसरों का मूल्यांकन कर रही है, जहां इस तरह की कनेक्टिविटी वास्तविक बदलाव ला सकती है।

स्काईहॉप एविएशन की संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवनी सिंह ने कहा, “एओसी प्राप्त करना हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है और यह पिछले एक वर्ष के निरंतर प्रयासों का परिणाम है। स्काईहॉप को शुरू से तैयार करना एक सीखने वाला अनुभव रहा है, और यह प्रमाणन हमें आगे बढ़ने के लिए मजबूत आधार देता है।” उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य देश के उन हिस्सों को सुरक्षित, विश्वसनीय और नये तरीके से जोड़ना है जो अभी तक दुर्गम हैं।

.....

Next Post

जैकी भगनानी के 'सिचुएशनशिप' वाले बयान पर रकुल प्रीत सिंह ने सरेआम लगाई प्यार भरी फटकार, एक्टर ने कान पकड़कर मांगी माफी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Mon Apr 27 , 2026
हैदराबाद | बॉलीवुड के मशहूर कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जैकी ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के लिए ‘सिचुएशनशिप’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें […]

You May Like