गौहत्या पर बबाल के बाद बंद रहा बाजार, बुलडोजर से तोड़ा अतिक्रमण 

दमोह. सिटी कोतवाली क्षेत्र के सीता बावली इलाके में गौहत्या की बात सामने आने के बाद से ही विवाद गहराया हुआ है. अल सुबह एक घर में गौवंश काटे जाने की सूचना मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए.गौहत्या की इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश है. विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों ने सड़कों पर उतरकर विरोध जताया और बाजार बंद करने का आह्वान किया. व्यापारियों से भी सहयोग मिला. हालात को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर रहा. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. गौहत्या की घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है.जानकारी के अनुसार, हिंदू संगठन के सदस्य लंबे समय से सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन को इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और अतिक्रमण की जानकारी दे रहे थे, लेकिन इसे नजरअंदाज किया जा रहा था. अब जब एक कच्चे मकान में गौहत्या की घटना सामने आई और हिंदू संगठनों ने विरोध जताया, तो प्रशासन ने जेसीबी लेकर कार्रवाई कर दी. अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इलाके में लगे बिजली के खंभों की स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं, जिसके कारण शाम ढलते ही यहां अवैध गतिविधियां बढ़ जाती हैं.लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था की जाए और सुरक्षा बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

*हृदय स्थल से लेकर पूरा शहर का मार्केट रखा बंद*

इसी को लेकर शुक्रवार की सुबह से दोपहर तक हृदयस्थल घंटाघर से लेकर पूरा शहर का बजार बंद रहा और हिंदू संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता सड़कों पर आकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर घंटा घर पर एकत्रित हुए. हिंदू संगठनों ने जमकर मोहन सरकार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पशुपालन विभाग मंत्री लखन पटेल, स्थानीय विधायक जयंत मलैया और भी तमाम नेताओं के नारेबाजी कर जाम कर विरोध प्रदर्शन गया. उन्होंने कहा कि देश में मोदी सरकार है, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार है. लेकिन गौ हत्या नहीं रोक पा रही है. यहां दमोह का पुलिस प्रशासन पूरा क्या कर रहा है.

प्रदर्शन में मौजूद नित्या, प्यासी दीपक नेमा के अलावा और भी हिंदू संगठनों ने एकत्र होकर घंटाघर से एवरेस्ट लाज बस स्टैंड, किल्लाई नाका की ओर जाते समय गायत्री गेट के समीप एक व्यक्ति मुसलमानों के साथ रहने पर वह मिल जाने पर उसे भी घेर लिया और उस पर हावी हो गए. जिससे उसे गंभीर चोटे आई हैं, वह अस्पताल में इलाज रत है. घायल युवक जागेश्वर असाटी का कहना है मैं पहले साथ में रहता था अब साथ में नहीं रहता लेकिन कुछ लोगों ने आकर हम पर बेवजह हमला कर दिया. जिससे हम घायल हो गए. फिलहाल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. जिसका उपचारजारी है.

*गाय काटने वालों के गिराये बुलडोजर से मकान*

गाय काटने वाले लगातार आए दिन हावी होते जा रहे हैं और एक-दो दिन में गाय काटने के मामले सामने आ ही जाते हैं. जब शुक्रवार सुबह गाय काटे जाने की खबर लगी तो मौके पर गौसेवकों में अजय खत्री, दीपक नेमा, नित्या प्यासी, अभिषेक, सत्यम, लकी, रोहित, आयुष,सनी,श्रवण पाठक, राज, मोहित, अभी, रूद्र, गोलूसश, लोकेश, निखिल,मुंशी,गोलू चौबे सहित और भी तमाम हिंदू संगठन मौका स्थल पहुंचे. जहां उन्होंने कुछ लोगों को पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचित किया. मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सिटी कोतवाली भिजवाए और गौहत्या में गाय पांच माह का पेट में बछड़ा रखें कि जिसकी कसाइयों ने काटकर हत्या कर दी. गाय की तो हत्या की ही थी लेकिन साथ में बछड़े की भी हत्याकर डाली, जैसे ही घटना की जानकारी लगी थी तो मौका स्थल पर एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा, टीआई कोतवाली आनंद राज, तहसीलदार, सीएमओ प्रदीप शर्मा, के अलावा और भी पुलिस प्रशासन पहुंचा और गाय का पंचनामा भरकर पशु डॉक्टर बृजेंद्र असाटी के अलावा और भी डॉक्टर के द्वारा पहुंचकर पोस्टमार्टम करा कर उसे व्यवस्थित गड्ढा खोद कर उसे दफनाया गया.

*पुतला दहन कर सौंपा ज्ञापन*

हिंदू संगठनों ने एकत्रित होकर कसाइयों का पुतला दहन कर व्यापारी संघ, विश्व हिंदू परिषद और हिंदू समाज के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया. जिसमें कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग के साथ अतिक्रमण तत्काल हीहटाए जाएं.

Next Post

एक ऐसा स्कूल जहां गांव के ही लोगों ने कीमती भूमि पर कर रखा था अतिक्रमण

Fri Mar 7 , 2025
  राजस्व और पुलिस ने 17 अतिक्रमणकर्ताओं से शासकीय भूमि कराई मुक्त   स्कूल की शासकीय भूमि से राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने हटवाया अतिक्रमण   नवभारत न्यूज बालाघाट   खैरलांजी तहसील के पिंडकेपार गांव के स्कूल परिसर में अपने ही गांव के 17 लोगों द्वारा अतिक्रमण किया हुआ था। […]

You May Like

Play sound