थलपति विजय पर कटाक्ष के बहाने एक्ट्रेस तृषा पर अपमानजनक टिप्पणी करना बीजेपी नेता को पड़ा भारी, अभिनेत्री ने लीगल नोटिस जारी कर दिया कड़ा जवाब

हैदराबाद | तमिलनाडु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन द्वारा थलपति विजय पर निशाना साधते समय अभिनेत्री तृषा कृष्णन का नाम घसीटने पर विवाद खड़ा हो गया है। नेता ने कथित तौर पर कहा था कि विजय को राजनीति समझने के लिए ‘तृषा के घर से बाहर आना चाहिए’। इस टिप्पणी को सोशल मीडिया पर महिला विरोधी और बेहद अपमानजनक माना जा रहा है। तृषा की लीगल टीम ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे अभिनेत्री की गरिमा के खिलाफ बताया है।

तृषा कृष्णन की लीगल टीम ने 16 फरवरी को एक आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि अभिनेत्री का किसी भी राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है। बयान में कहा गया है कि राज्य के ऊंचे राजनीतिक पदों पर बैठे व्यक्तियों से ऐसी भद्दी टिप्पणियों की उम्मीद नहीं थी। तृषा ने साफ किया है कि वह हमेशा राजनीति में तटस्थ रही हैं और उन्हें केवल उनके अभिनय के लिए पहचाना जाना चाहिए। टीम ने इसे व्यक्तिगत जीवन पर हमला बताते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

तृषा ने इस बयान को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “बेइज्जती के खिलाफ हमेशा आवाज उठानी चाहिए।” अभिनेत्री का कहना है कि उनकी निजी जिंदगी को सार्वजनिक बहस या राजनीतिक लड़ाई का विषय बनाना पूरी तरह गलत है। हालांकि, थलपति विजय की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तृषा के प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने नेता के इस गैर-जिम्मेदाराना बयान के खिलाफ अभिनेत्री का पुरजोर समर्थन किया है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने वासुदेव बलवंत फड़के और कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Tue Feb 17 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के तथा जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वासुदेव बलवंत फड़के ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए कोली, भील और धांगड़ […]

You May Like