बालरंग प्रतियोगिता के समूह गान में ब्लू वर्ड विजेता

सीहोर. जिला स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता का आयोजन क्रमांक एक स्कूल में किया गया. प्रतियोगिता में जिले की सभी तहसीलों से छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कलाओं में भाग लिया. समूह गान की अंडर-14 श्रेणी में ब्लू वर्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. प्रतियोगिता में आष्टा, इछावर, भैरूंदा एवं सीहोर के प्रतिभागियों ने भाग लिया. इस दल का प्रतिनिधित्व ब्लू वर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने किया. लोकगीत समूह में प्रिंस प्रजापति, मितांश खरे, रिषित पाटीदार, ऋ षभ राठौर, पवित्रा मंत्री एवं कनिष्का राठौर शामिल थे. इन विद्यार्थियों ने मालवी भाषा में लोकगीत प्रस्तुत किया. जिसे स्कूल के संगीत शिक्षक अजय मेवाड़ एवं मधुर सक्सेना ने तैयार कराया. इसके अतिरिक्त, स्कूल के छात्र अंश विश्वकर्मा ने एकल तबला वादन में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया. अब ब्लू वर्ड स्कूल का दल 4 अक्टूबर को राज्य स्तरीय बालरंग समारोह में जिले का प्रतिनिधित्व करेगा.

Next Post

राजनीति ही है राष्ट्र की सेवा का सर्वोच्च मार्ग

Mon Sep 22 , 2025
सीहोर।भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन ििकया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वच्छता अभियान प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता चंदशेखर रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, जिला धारासिंह पटेल, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया. अतिथियों […]

You May Like