सीहोर।भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन ििकया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता स्वच्छता अभियान प्रदेश सहसंयोजक चंद्रशेखर रघुवंशी मुख्य रूप से उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता चंदशेखर रघुवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, जिला धारासिंह पटेल, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा किया गया. अतिथियों का स्वागत मण्डल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति द्वारा किया गया.
कार्यक्रम में चंद्रशेखर रघुवंशी ने कहा कि आज हम सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्धजन सम्मेलन में एकत्रित हुए हैं. श्री मोदी ने राजनीति की परिभाषा को बदलकर यह सिद्ध कर दिया है कि राजनीति केवल सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह राष्ट्र की सेवा का सर्वोच्च मार्ग है. भाजपा की योजनाएं उनकी संवेदनशील नेतृत्व क्षमता का प्रमाण हैं. जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहा कि मोदी का जीवन एक साधारण परिवार से निकलकर असाधारण ऊंचाइयों तक पहुंचने का अद्वितीय उदाहरण है. आज वे केवल भारत के ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं. उनका वसुधैव कुटुम्बकम्ब का भाव विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयां दे रहा है.
राजनीति ही है राष्ट्र की सेवा का सर्वोच्च मार्ग
