आयुष मंत्रालय ने ‘भीषण गर्मी’ से बचने के बताये उपाय

नयी दिल्ली 20 मार्च (वार्ता) भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तापमान बढ़ने की चेतावनी के परामर्श के मद्देनजर केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान शुरू किया है जिसका उद्देश्य भीषण गर्मी- लू (हीटवेव) से बचाव के बारे में जागरूकता फैलाना है।

केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि संस्थान और संगठन नागरिकों को ‘भीषण गर्मी’ की रोकथाम के बारे में शिक्षित करने के लिए कई तरह की गतिविधियाँ आयोजित कर रहे हैं। यह अभियान नागरिकों को अत्यधिक ‘भीषण गर्मी’ की स्थिति में सुरक्षित रहने में मदद करने के लिए वैज्ञानिक प्रमाणों की युक्तियों और पारंपरिक स्वास्थ्य प्रणालियों पर जोर देता है।

आयुष मंत्रालय ने अपने परामर्श में खानपान, रहन-सहन और आवागमन में सतर्कता बरतने पर जोर दिया गया है। परमर्श में तेज धूप से बचने और तरल पदार्थों का सेवन करने को कहा है।

 

Next Post

निर्माण एजेंसियां भिड़ी, पाईप लाईन अटकी

Thu Mar 20 , 2025
पड़ाना। पड़ाना वासियों को पेयजल नलों के माध्यम से मिलना एक चुनौती बनता जा रहा है. जैसे तैसे नगर में पेयजल टंकी बनीं तो टेस्टिंग में लीकेज हो गया. वहीं अब शहर में टंकी से लेकर पाईप लाईन बिछाने का काम शुरू हुआ तो यह बिछाने के बजाय बिखरने जैसा […]

You May Like