भोपाल: भोपाल में जिंसी स्थित ननि के स्लाटर हाउस के मामले को लेकर विपक्ष भी सक्रिय है. राधौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने स्लाटर हाउस से संबंधित कार्रवाई के दस्तावेज की जानकारी नगरीय प्रशासन आयुक्त से पत्र लिख कर मांगी है.
नगरीय प्रशासन आयुक्त ने उक्त मांगे गए पत्र की जानकारी के लिए नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखा है जिसमें विधायक के पत्र का हवाला देते हुए जल्द जानकारी नगरीय प्रशासन कार्यालय भेजने के लिए लिखा है.
