जल केवल जीवन नहीं, संस्कार भी है: यादव

भोपाल, 10 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जल संसाधन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं।

डॉ यादव ने आज सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा ‘आपः सुजिरा अमृतः सुवर्चाः शंभू मयोभूः’ अर्थात् जल न केवल अमृतस्वरूप है, बल्कि शुभ, पवित्र और जीवनदायक भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल केवल जीवन जीने का संसाधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में यह एक संस्कार की तरह है। हर बूंद में जीवन है, और हर स्रोत में आने वाले कल का भविष्य छिपा है। ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम इस अमूल्य धरोहर की हर संभव तरीके से रक्षा करें।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे जल संसाधन दिवस पर यह संकल्प लें कि सभी जल का संरक्षण करेंगे और इसे व्यर्थ नहीं बहने देंगे। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं को जल बचाने के लिए जागरूक रहने और समाज को प्रेरित करने का संदेश दिया।

राज्य सरकार द्वारा जल प्रबंधन एवं वर्षा जल संचयन की जन जागरुकता प्रसार एवं जन सहभागिता के लिए जल गंगा जल संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।

Next Post

बीजेपी का दलित विरोधी चेहरा फिर बेनकाब, संविधान और सामाजिक न्याय पर हमला अस्वीकार्य: जीतू पटवारी

Thu Apr 10 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राजस्थान के अलवर में हुई एक घटना की कड़ी निंदा करते हुए बीजेपी को दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बताया है। अलवर में बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा दलित नेता और राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली […]

You May Like