काहिरा (मिस्र) 17 अक्टूबर (वार्ता) चीन की झांग यिक्सिन ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल और इंडोनेशिया के रादित्या बायु वर्धना ने पुरुष एकल वर्ग के खिताब अपने नाम किये।
आज यहां खेले गये मुकाबले में झांग जो कि दुनिया के शीर्ष 100 जूनियर खिलाड़ियों में भी शामिल नहीं थीं। उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त मात्सुमोतो साकी के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया।
17 वर्षीय इस खिलाड़ी ने पहला गेम हारने के बाद वापसी की और जापान की जूनियर वर्ल्ड नंबर 2 खिलाड़ी को 9-15, 15-10, 15-9 से हराया। ठीक इसी तरह उन्होंने सेमीफाइनल में भी जीत हासिल की थी। इस सीजन में झांग पहले ही दो टीम खिताब जीत चुकी थीं। एशिया जूनियर मिक्स्ड टीम चैंपियनशिप और वर्ल्ड एशिया जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप।
पुरुष एकल का फाइनल पूरी तरह से इंडोनेशियाई खिलाड़ियों के बीच रहा, जिसमें 18 वर्षीय वर्धना ने अपने ही देश के फरधन राइनंदा जो को एक कड़े मुकाबले में 15-9, 11-15, 15-8 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
बॉयज ड्रॉ में 31वीं वरीयता प्राप्त वर्धना ने काहिरा में 18वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराकर इस सीजन की अपनी दूसरी ट्रॉफी जीती। इससे पहले जुलाई में उन्होंने अपने देश में आयोजित ‘जूनियर इंटरनेशनल ग्रां प्री’ भी जीता था।
दोनों एकल फाइनल में कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों की जीत हुई, और दिलचस्प बात यह है कि दोनों ही मुकाबले 47 मिनट तक चले।
