सूने फ्लैटों के ताले तोड़कर 4.5 लाख के जेवर चुराए, दो गिरफ्तार

इंदौर: महालक्ष्मी नगर में सूने फ्लैटों के ताले तोड़कर सोने के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो बदमाशों को लसूडिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से करीब 32 ग्राम सोने के जेवर, जिसकी कीमत करीब 4.5 लाख रुपए है, बरामद किए हैं.महालक्ष्मी नगर निवासी अंजली पटवारी के फ्लैट में 12 अगस्त को चोरी हुई थी. बदमाश सोने की चेन, पेंडल, अंगूठी, कपड़े और नकदी ले गए थे. इसके बाद 20 अगस्त को इसी क्षेत्र में साक्षी तोमर के सूने घर का ताला तोड़कर सोने के आभूषण और नकदी चोरी की गई.
जांच के दौरान दोनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में एक जैसे हुलिए के दो संदिग्ध दिखाई दिए. पुलिस टीम फुटेज के आधार पर उनका पीछा करते हुए घर तक पहुंची. आसपास के लोगों से पहचान कराने के बाद पुलिस ने साहिल उर्फ बीष्ट उम्र 22 साल निवासी चर्च कंपाउंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में उसने साथी अनुराग उर्फ भय्यू दुबे उम्र 25 साल निवासी पुष्प रतन कॉलोनी के साथ दोनों वारदात करना कबूल किया.

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद कर लिया. एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने नव भारत को बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने महंगे शौक और लग्जरी लाइफ के लिए चोरी करना बताया. साहिल के खिलाफ चोरी, मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के 15 मामले, जबकि अनुराग के खिलाफ चोरी, चेन स्नैचिंग और मारपीट के चार मामले पहले से दर्ज हैं.

Next Post

Big News: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन की 12 साल बाद राष्ट्रीय टीम में चौंकाने वाली वापसी हुई है, जहां बोर्ड ने उन्हें व्हाइट-बॉल टीम का 'स्पेशलिस्ट मेंटर' नियुक्त किया है

Tue Sep 8 , 2026
हैदराबाद, इंग्लैंड क्रिकेट में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है जब साल 2014 के बाद पहली बार विस्फोटक बल्लेबाज रहे केविन पीटरसन की आधिकारिक रूप से राष्ट्रीय सेटअप में वापसी हुई है। पीटरसन को सितंबर के आखिर में श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज से ठीक […]

You May Like

मनोरंजन