
नरसिंहपुर। जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की युवती पर चाकू से हमला कर नृशंस हत्या कर दी गईं। वारदात को अंजाम देने वाला हमलावर युवक मौके से फरार हो गया है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है। घटना अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृत युवती एक छात्रा है, जिसका नाम संध्या बताया जा रहा है। पुलिस विवेचना में जुटी है।
