दो पक्ष भिड़े, चले लट्ठ, तीन घायल

जबलपुर‌: अधारताल थाना अंतर्गत हथना में पुरानी रंजिश पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लट्ठ से हमला किया जिसमें तीन लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि सचिन कोल 18 वर्ष निवासी हथना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बीती रात वह एवं नरेश कोल, धर्मेन्द्र कोल के आग ताप रहे थे.

उसी समय उसके पिता रामचरण आ गये और थोड़ी देर में मलखान बर्मन वहां पर आया और उसके पिता के साथ विवाद करने लगा तभी आकाश उर्फ नानू, शिवा बर्मन, रामस्वरूप बर्मन डंडे एवं राड लेकर आये पिता पर डंडा से हमलाकर सिर में चोट पहॅुचा दी।वहीं मलखान बर्मन 44 वर्ष निवासी ग्राम हथना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रामचरण पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगा। आकाश, जीनू, सचिन, नरेश आकर उसके एवं उसके बेटे चिंटू के साथ लाठी डंडो से मारपीट कर चिन्टू के सिर तथा उसके हाथ में चोट पहुॅचा दिये‌

Next Post

मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप ने तीन को कुचला

Tue Jan 13 , 2026
जबलपुर:गोसलपुर थाना अंतर्गत बुढ़ागर चौराहा के पास मवेशी को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीनों को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक मोह. शकील 33 वर्ष निवासी ठक्कर ग्राम किलकारी गार्डन हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज […]

You May Like