रूस के एंजल्स में ड्रोन हमले के कारण आग लगी

मास्को 06 जून (वार्ता) रूस के सारातोव क्षेत्र के एंजल्स शहर में ड्रोन हमले के कारण एक औद्योगिक संयंत्र में आग लग गई है।

क्षेत्रीय गवर्नर रोमन बुसारगिन ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

श्री बुसारगिन ने टेलीग्राम पर लिखा ‘ड्रोन हमले के परिणामस्वरूप, एंजल्स में औद्योगिक संयंत्रों में से एक में आग लग गई है। प्रारंभिक रूप से कोई हताहत नहीं हुआ है। सभी संबंधित सेवाएँ घटनास्थल पर काम कर रही हैं। विशेषज्ञ आग पर काबू पाने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रहे हैं।’

Next Post

जल संवर्धन में शैक्षणिक संस्थानों की महती भूमिका जरूरी

Fri Jun 6 , 2025
इंदौर: जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आज देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागार में जल संवर्धन में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो.राकेश सिंघई ने की. इस अवसर पर प्रो. राजीव दीक्षित, डॉ. अजय […]

You May Like