के-ड्रामा का क्रेज भारत में तेजी से बढ़ रहा है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई नई कोरियन फिल्म ‘द ग्रेट फ्लड’ अपनी जबरदस्त कहानी के चलते टॉप ट्रेंडिंग में बनी हुई है।
भारत में कोरियन ड्रामा और फिल्मों का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर के-ड्रामा प्रेमियों के लिए हर हफ्ते नई और दमदार कहानियां देखने को मिलती हैं। इसी कड़ी में अब एक और नई कोरियन फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा है, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम की गई है।
महज 1 घंटा 48 मिनट की इस कोरियन फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों को बांध लिया है। यह फिल्म फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है और इंडियन ऑडियंस के बीच भी इसे खूब पसंद किया जा रहा है। हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम है ‘द ग्रेट फ्लड’।
