मुंबई, (वार्ता) नवरत्न पांडेय और शिवानी पांडेय का बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ रिलीज हो गया है।
बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।नवरत्न पांडेय ने कहा कि ‘यह गीत बाबा ब्रम्हेश्वर की महिमा और भक्ति पर आधारित है। इसमें हमने ब्रह्मपुर धाम की महिमा मंडन करने का प्रयास किया है। बाबा ब्रम्हेश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे, यही बाबा से प्रार्थना करता हूँ। इस गीत को गाकर और इसमें परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी मिली है। इतना बढ़िया बोलबम गीत का निर्माण करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देता हूँ। इस गीत को पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देता हूँ।’
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘पावन धाम ब्रह्मपुर’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को नवरत्न पांडेय ने गाया है। इस गाने में नवरत्न पांडेय और शिवानी पांडेय ने अभिनय किया है। इस गाने को गीतकार शशी बावला ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी, डीओपी अरमान सिंह, कोरियोग्राफर मोनू श्रीवास्तव, एडीटर आलोक गुप्ता है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
