मैनचेस्टर, 27 जुलाई (वार्ता)। रवींद्र जडेजा (नाबाद 53) और वाशिंगटन सुंदर (नाबाद 57) के जुझारू अर्धशतकों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट को बचाने का अपना संघर्ष जारी रखते हुए पांचवें दिन रविवार को चायकाल तक चार विकेट पर 322 रन बना लिए हैं।
भारत के पास अब दूसरी पारी में 11 रन की बढ़त हो गयी है। इंग्लैंड को पहली पारी में 311 रन की बढ़त हासिल थी।
चायकाल का समय हुआ। दो बाएं हाथ के बल्लेबाज आए और अपनी हिम्मत और संयम की पूरी प्रदर्शनी करके दिखाई। भारत ने पिछले सेशन के अंत में जरूर कप्तान शुभमन गिल का एक अहम विकेट गंवाया लेकिन यहां पर इस सेशन में वॉशिंगटन सुंदर ओर रवींद्र जडेजा ने सुनिश्चित किया कि कोई और विकेट ना गिरे और पांचवें विकेट के लिए 100 रनों की नाबाद साझेदारी करके दिखाई। दोनों अर्धशतक लगा चुके हैं और अब देखना होगा कि यह आखिरी सेशन इस मैच का क्या परिणाम निकालता है।
रवींद्र जडेजा ने पहली बार एक टेस्ट सीरीज में 400+ रन और पांच 50+ स्कोर बनाया है। जडेजा अब तक 102 गेंदों पर नाबाद 53 रन में पांच चौके लगा चुके हैं जबकि सुंदर ने 139 गेंदों पर नाबाद 57 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया है।
