कोतवाली पुलिस की कांबिंग गश्त, 98 वारंटी पकड़े

रायसेन। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कांबिंग गश्त में कोतवाली थाने के 250 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

पुलिस ने इस दौरान 56 गिरफ्तारी वारंट और 42 अस्थाई वारंटी वाले आरोपियों को पकड़ा। एसपी पांडे ने देवनगर थाने में पुलिसकर्मियों को अभियान की जानकारी दी। एएसपी खरपुसे ने कोतवाली रायसेन और सांची का दौरा किया। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने कोतवाली में थाना प्रभारी नरेंद्र गोयल और पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए।

रात 12 से 1 बजे के बीच पुलिस ने वाहनों की विशेष जांच की। कार और मोटरसाइकिल सवारों की तलाशी ली गई। वाहनों में अवैध सामान और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की गई। एसपी पांडे ने बताया कि यह अभियान अपराधियों में भय और आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए चलाया गया। पुलिस के द्वारा लगातार जिले में अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है।

 

Next Post

सिर पर फावड़े से वार करने वाली महिला को तीन साल की सजा

Mon Jul 14 , 2025
इटारसी। तृतीय अपर जिला न्यायालय इटारसी के न्यायाधीश आदित्य रावत ने ग्राम चांदोन निवासी फूलवती बाई (57 वर्ष) को फावड़े से प्रहार कर हत्या के प्रयास का दोषी पाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (बीएनएस धारा 109) के तहत तीन साल के सश्रम कारावास और 500 रुपए के […]

You May Like