जिले के 3 वूशु खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए तमिलनाडु रवाना

सीधी: 25वीं जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक जेप्पियार यूनिवर्सिटी सेम्मनचेरी चेन्नई में आयोजित होगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सीधी जिले से 3 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कु. ईक्षा तिवारी 75 किलो, अम्बर सेन 52 किलो और आर्यन यादव 90 किलो भार वर्ग। ये सभी खिलाड़ी वूशु ट्रेनिंग सेंटर पुलिस
लाईन सीधी में नियमित अभ्यास करते हैं।वुशू ट्रेनिग लाईन सीधी के मार्गदर्शन में मानिंद शेर अली खान जिला खेल प्रशिक्षक खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है।

आज एएसपी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सीधी सुश्री कमला जोशी ने हरी झंडी दिखाकर तमिलनाडु के लिए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला वूशु संघ की अध्यक्ष श्रीमती रंजन शुक्ला, सचिव श्रीमती मनीषा खानम, प्रियंका केवट इंटरनेशनल खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Next Post

आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली का आरोप, 7 दिन का अल्टीमेटम; फिर घेराव और चक्काजाम

Wed Oct 28 , 2026
विदिशा। जिले के गुलाबगंज थाना क्षेत्र में आदिवासी युवक राहुल अहिरवार के साथ कथित मारपीट और पुलिसकर्मी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप लगे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, युवक के साथ मारपीट कर 5 हजार रुपये छीन लिए गए। मामले को लेकर मंगलवार को आदिवासी समाज के […]

You May Like