ट्रक की टक्कर से पलटा ई रिक्शा, चार घायल

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत लम्हेटा वायपास में ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चार लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि रमाशंकर त्रिपाठी 38 वर्ष निवासी रूद्राक्ष पार्क गंगानगर थाना संजीवनी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 0793 को चलाता है। पत्नी संध्या त्रिपाठी, बच्ची एकता दुबे एवं उनकी सहेली सोनम ठाकुर, सुरभि सेन एंव शिवन्या ठाकुर के साथ धुंआधार भेड़ाघाट घूमने गये थे.

ई रिक्शा उसका ड्रायवर अजय उर्फ संतोष ठाकुर चला रहा था जहां से हम लम्हेटा वायपास होते हुये वापस आ रहे थे लम्हेटा वायपास में सड़क पार करते हुये पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक एचआर 74 बी 0426 का चालक अपने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसके ई रिक्शा में टक्कर मार दिया जिससे ईरिक्शा पलट गया, जिससे एकता दुबे, सोनम, सुरभि एवं शिवन्या ठाकुर को चोट आई।

Next Post

वेनेजुएला के गिरफ्तार राष्ट्रपति, उनकी पत्नी विमान से पहुंचे न्यूयॉर्क

Sun Jan 4 , 2026
वाशिंगटन, 04 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर एक विमान न्यूयॉर्क के एक सैन्य अड्डे पर पहुंच गया है। इन दोनों को शनिवार तड़के वेनेजुएला में हुए अमेरिकी सैन्य हमले के दौरान गिरफ्तार किया गया था। यह जानकारी स्थानीय मीडिया ने दी। […]

You May Like