एसडीईआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

सीहोर। वीआईटी भोपाल विश्वविद्यालय में एसडीईआरएफ और होमगार्ड तथा सिविल डिफेंस के सहयोग से अग्निशमन और आपदा प्रबंधन का प्रभावी प्रशिक्षण आयोजित किया गया. पहले चरण में एसडीईआरएफ कमांड सेंटर के पीसी मनोज कुमार बातव, शरद यादव, महेंद्र वर्मा, एएसआई, एएस चंदेरिया और भोपाल नगर निगम के फायर ऑफिसर शक्ति कुमार तिवारी ने प्रशिक्षण दिया. एसडीईआरएफ कमांड सेंटर के अधिकारियों ने पांच मंजिला से आपदा प्रभावित लोगों का रेस्क्यू माकड्रिल किया. विक्टिम को सीपीआर दिया गया और अस्पताल रेफर किया गया. संभागीय कमांडेंट कमलेन्द्र परिहार, स्टेट कमांड सेंटर प्रभारी डिस्ट्रिक्ट कमान्डेंट कमलनाथ धुर्वे, को वीआईटी के रजिस्ट्रार, केके नायर, आपरेशन डायरेक्टर डॉ.एस प्रभाकरण, हॉस्टल काउन्सिल मेम्बर सेक्रेट्री डॉ जस्टिन सैमुअल, डिप्टी डायरेक्टर सुरक्षा राहुल मुखी ने सम्मानित किया. स्टेट कमांड सेंटर के 35 सदस्यीय दल को भी सम्मनित किया गया.

 

Next Post

मोबाइल फॉरेंसिक वैन से अपराध जांच को मिलेगा तकनीकी संबलः पुलिस कमिश्नर

Tue Jun 16 , 2026
इंदौर:नगरीय इंदौर में अपराध अनुसंधान को अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नरेट को चार अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन मिली हैं. पुलिस कमिश्नर ने सोमवार को इन वैन का निरीक्षण कर इनके प्रभावी उपयोग के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर संतोष […]

You May Like