गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, तत्परता से पाया काबू

सीहोर. रविवार की सुबह स्थानीय कस्बा क्षेत्र में उस वक्त बड़ी अनहोनी टल गई जब एक मकान में गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली. पड़ोसियों ने अपने घर के बोर चालू कर आग बुझाने में सहयोग किया और वहां रखे अन्य सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाले अन्यथा बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था. हालांकि बाद में फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय कस्बा निवासी राजेन्द्र कुमार जैन की तहसील चौराहे पर डेयरी व मिठाई की दुकान है. मिठाई और अन्य सामान वह कस्बा स्थित भावसार धर्मशाला के समीप अपने घर पर तैयार करते हैं. बताया जाता है कि रविवार की सुबह जब उनके घर पर गैस चूल्हे पर सामान बन रहा था तभी अचानक एक सिलेंडर से निकली चिंगारी से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली. यह देख वहां अफरातफरी का माहौल निर्मित हो गया. वहां काम कर रहे लोग घबराकर बाहर निकल आए. आग तेजी से फैलती देख आसपास के लोगों ने दमकल को सूचना दी. इस दौरान आसपास रहने वाले नागरिकों ने अपने घर के बोर चालू कर आग पर काबू पाने को जतन शुरू कर दिए थे. आग को लगातार फैलता देख कुछ युवकों ने साहस का परिचय देते हुए वहां रखे अन्य गैस सिलेंडर निकालकर दूर किए.

बताया जाता है कि सूचना मिलने के बाद दमकल तुरंत मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन आगजनी स्थल संकरी गली होने के कारण दमकल का वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं था तो दूरी अधिक होने के कारण वहां तक दमकल के पाईप भी नहीं पहुंच पा रहे थे. लोगों की सजगता व तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था. आगजनी में हजारों का नुकसान होने की आशंका है.

Next Post

अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

Sun Jun 15 , 2025
बुधनी. थाना अन्तर्गत रविवार की दोपहर लगभग १२ बजे मिडघाट के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव जंगल के अंदर करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़ा था. महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही […]

You May Like