अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी

बुधनी. थाना अन्तर्गत रविवार की दोपहर लगभग १२ बजे मिडघाट के पास जंगल में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव जंगल के अंदर करीब 100 मीटर की दूरी पर पड़ा था. महिला की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को बरामद कर जांच शुरू की. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के लिए यह सवाल खड़ा हो गया है कि वह जंगल में कैसे पहुंची और उसकी मौत कैसे हुई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. शव का पोस्टमार्टम सोमवार को होगा. इधर आसपास के इलाकों में महिला की पहचान के लिए पूछताछ शुरू कर दी गई है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. मामला गंभीर माना जा रहा है.

Next Post

मामा के रहते कोई नहीं होगा परेशान

Sun Jun 15 , 2025
बुधनी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ग्राम तालपुरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग पूरी करने को लेकर किसानों, ग्रामवासियों ने केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान को हल भेंट कर उनका सम्मान किया. इस मौके पर पूर्व […]

You May Like

Play sound