मामा के रहते कोई नहीं होगा परेशान

बुधनी. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को ग्राम तालपुरा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मांग पूरी करने को लेकर किसानों, ग्रामवासियों ने केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान को हल भेंट कर उनका सम्मान किया. इस मौके पर पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, भाजपा नेता रवि मालवीय, आजाद सिंह राजपूत, महेश उपाध्याय, संतोष गौर, अर्जुन मालवीय, राजेश पाल, सतीश गुप्ता, किशन मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,कार्यकता, ग्रामवासी मौजूद थे. शिवराज ने नगर में बनने वाले मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी और कंस्ट्रक्शन कंपनी के आधिकारी ओर कर्मचारी मोजूद थे.

गौरतलब है कि फ्लाई ओवर के पास बांसापुर में शासन की करीब 50 एकड़ जमीन खाली पड़ी थी. इसमें से 40 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटित की गई थी. शुरुआत में 100 सीटों से खुलेगा मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार बुदनी के बांसापुर में शुरु होने वाले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत 100 सीटों से होगी. हर साल यहां 100 एडमिशन डॉक्टर की पढ़ाई के लिए होंगे. इसके लिए 60 सीटें नर्सिंग की होंगी. इसकी भी अनुमति मिल गई है.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे थे. जहां ठेका कंपनी के आधिकारी ने चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर जानकारी दी. उक्त कार्य को लेकर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बुधनी में बन रहे उच्च स्तरीय मेडिकल कॉलेज ओर हॉस्पिटल में सभी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध रहेगी.

उन्होंने कहा अब बुधनी पूरी तरह से बदल गया है यहां नैशनल हाइवे, मेडिकल कॉलेज , सैनिक स्कूल, सीएम राइज स्कूल, आईटीआई, सड़कों का जाल, अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों को लेकर संतुष्ट हूं.

ग्रामीण के घायल बच्चे का एम्स में हो सकेगा उपचार

जनसंवाद के दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान के पास एक ग्रामीण अपने बच्चे की गुहार लगाई कि उसके बच्चे का हाथ कट गया है उसका इलाज एम्स में चल रहा है. लेकिन पैसों की तंगी के चलते बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ हैं. इस दौरान अपने पुराने अंदाज में मामा शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मामा शिवराज सिंह चौहान के रहते किसी को परेशान होने की जरुरत नहीं पड़ेगी.

Next Post

मोदी ने किया सकारात्मक राजनीति का संचार: गौतम

Sun Jun 15 , 2025
नयी दिल्ली 15 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में सकारात्मक राजनीति का संचार किया है, जिसके कारण देश विकास के मार्ग पर अग्रसर है। श्री गौतम दिल्ली भाजपा की ओर से मयूर विहार जिला […]

You May Like