ऑपरेशन सिंदूर: मोदी रात आठ बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति के परिप्रेक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को संक्षिप्त सूचना में बताया कि श्री मोदी रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर छह मई की रात को शुरू किया गया था जिसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में नौ आतंकवादी ठिकानों को धवस्त कर दिया था। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकवादी मारे गये थे।
पाकिस्तानी सेना ने इसके जवाब में सात मई की रात से भारत के नागरिक और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर कई हमले किये जिन्हें भारतीय सेनाओं ने विफल कर दिया।
भारत की जोरदार सैन्य कार्रवाई से पस्त पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक ने शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष के साथ हॉटलाइन पर बातचीत में शाम पांच बजे से सैन्य कार्रवाई राेकने पर सहमति बनाने की पेशकश की थी। इसके बाद से नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर फायरिंग रूकी हुई है।

Next Post

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस का मुनाफा आठ प्रतिशत चढ़ा

Mon May 12 , 2025
नई दिल्ली, 12 मई (वार्ता) श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी (एसजीआई) वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्ल्यूपी) में 876 करोड़ रुपये से 25 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी लेकर 1,099 करोड़ रुपये हो गया जबकि शुद्ध लाभ आठ प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये […]

You May Like